Esha Singh का ‘नागिन’ लुक आया सामने, Naagin 7 के सेट से हुआ लीक

Esha Singh का ‘नागिन’ लुक आया सामने, Naagin 7 के सेट से हुआ लीक

हाल ही में आपने बिग बॉस 19 के सेट पर देखा होगा कि एकता कपूर ने प्रियंका चहार चौधरी का लुक रिवील किया था. जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई भी. हालांकि प्रियंका चहार चौधरी के अलावा शो के और किसी भी किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.

इसी बीच अब टीवी अदाकारा ईशा सिंह का नागिन लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जैसे ही ईशा सिंह ने नागिन 7 की शूटिंग शुरू की वैसे ही लोगों को उसका लुक नजर आ गया.

नागिन 7 के सेट पर ईशा सिंह जमकर लहराती बलखाती नजर आईं. तस्वीरों में ईशा सिंह ब्राउन गोल्डन कलर का खूबसूरत आउटफिट पहने हुए हैं. ईशा सिंह की ड्रेस में बहुत सारी चेन लगी हैं.

तस्‍वीरों को देखकर माना जा रहा है कि प्रियंका चहार चौधरी के साथ साथ ईशा सिंह ने भी नागिन 7 की शूटिंग का आगाज कर दिया है. ईशा सिंह के पीछे का बैकग्राउंड इस बात का सबूत है.

अगर आप भी टीवी शो नागिन के फैन हैं तो जरूर आपके मन भी उत्‍सुकता बढ़ गई होगी तो तब इंतजार कीजिए नागिन शो के ऑन एअर होने का, जो कि जल्‍द ही हो सकता है.

About The Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!